प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

श्रमोदय मॉडल आईटीआई नीलबड़ भोपाल में प्रवेश के लिये आवेदन आमंत्रित

श्रमोदय मॉडल आईटीआई नीलबड़ भोपाल में प्रवेश के लिये आवेदन आमंत्रित

पंजीकृत हितग्राहियों के आश्रितों हेतु नि:शुल्क आवासी प्रशिक्षण की सुविधा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत हितग्राहियों के आश्रितों के लिए संचालित श्रमोदय मॉडल आईटीआई मुगालिया छाप, नीलबड़, भोपाल में सत्र 2026-27 के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्थान में विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण (हॉस्टल सुविधा सहित) प्रदान किया जायेगा। संस्थान में विभिन्न तकनीकी एवं रोजगारपरक ट्रेडों में एक वर्षीय ट्रेडों में वेल्डर, आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी) फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी तथा इंटीरियर डिजाइन एण्ड डेकोरेशन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। दो वर्षीय ट्रेडों में इलेक्ट्रीशियन, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, टेक्नीशियन मेकाट्रानिक्स तथा एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन संचालित किए जा रहे हैं।

 

श्रमपदाधिकारी ने बताया कि प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है ताकि वेल्डर ट्रेड हेतु 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं/8वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, समग्र आईडी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, नवीन पासपोर्ट आकार फोटो तथा संलग्नीकरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति आवश्यक होगी। संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदन अथवा उसके माता-पिता का म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पोर्टल पर पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एमपीआईटीआई काउसिलिंग डाट कम डाट इन के माध्यम से कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button