महर्षि बाल्मीकि प्रोत्साहन योजना से उच्च शिक्षा के लिए मिल रही प्रोत्साहन राशि
अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए महर्षि बाल्मीकि प्रोत्साहन योजना
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान;रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं पास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने पर महर्षि बाल्मीकि प्रोत्साहन योजना से राशि दी जाती है। विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं से देश के बड़े शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने पर इसका लाभ मिलता है। अनुसूचित जाति के मध्यप्रदेश के मूल निवासी परिवारों के विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए। आईआईटी, एम्स, एमबीबीएस, बीडीएस में प्रवेश लेने पर 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। नेशनल डिफेंस एकेडमी की प्रवेश परीक्षा में सफल होकर प्रशिक्षण में शामिल होने पर 50 हजार रुपए तथा क्लैट के माध्यम से एनएलआईयू में प्रवेश लेने पर भी 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जेईई के माध्यम से एनआईटी में प्रवेश लेने पर 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र विद्यार्थी जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं। विभाग की वेबसाइट एससी डेवलपमेंट एमपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर भी योजना से जुड़ी जानकारी और आवेदन पत्र उपलब्ध हैं
।

