
प्रधानमंत्री जी की मन की बात का सांसद ने किया श्रवण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सांसद श्री जनार्दन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रवण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. अजय सिंह सहित अधिष्ठाता डॉ. एसके त्रिपाठी, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह एवं अन्य कृषि वैज्ञानिक व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
।

