
सीतामढ़ी में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती, विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सोमवार को अंचल निरीक्षक, सदर द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डुमरा, पुनौरा, महिला थाना सहित अन्य थाना क्षेत्रों में ओ.डी. जांच, गश्ती दलों की कार्यप्रणाली तथा डायल-112 वाहनों की सतर्कता एवं सक्रियता का जायजा लिया गया। अंचल निरीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में निरंतर गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डायल-112 की प्रतिक्रिया क्षमता, गश्ती व्यवस्था एवं पुलिस बल की उपस्थिति की भी जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


