सीतामढ़ीप्रशासनबिहार

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में प्रत्येक कार्य दिवस की तरह सोमवार को भी जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। प्राप्त आवेदनों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं शाखाओं को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों को कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होती है।

 

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button