प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

राज्यपाल श्री पटेल को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं

राज्यपाल श्री पटेल को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं

लोक भवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय अभिवादन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा .राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लोक भवन में सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने राज्यपाल श्री पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिवादन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राज्यपाल श्री पटेल के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ प्रदेश को निरंतर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि राज्यपाल श्री पटेल स्वस्थ एवं सक्रिय रहकर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों को अपनी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से नई दिशा प्रदान करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button