फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेन्द्र कुमार जैन ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी पियूष पाठक पिता अवधेश पाठक उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पलिया त्रिवेणी सिंह थाना लौर जिला मऊगंज की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की है। आरोपी की गिरफ्तारी कराने अथवा इस संबंध में सूचना देने वाले को नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक मऊगंज का होगा। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80 में निहित प्रावधान के तहत की गई है।
