उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित महिला सुरक्षा दल एवं महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंडों, मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, महिला सशक्तिकरण योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने का आह्वान किया।

औरैया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button