उत्तर प्रदेशअपराधऔरैया

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को सहायल पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को सहायल पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । थाना सहायल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहायल पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 68/2026 में वांछित अभियुक्त राजा पुत्र राजू निवासी ग्राम असेह, थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज को मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में थाना सहायल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 137(2), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

थाना सहायल पुलिस टीम ने आरोपी को असू चौराहे से सहार की ओर जाने वाले मार्ग के पास से मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद राजपूत, उपनिरीक्षक शकील अहमद एवं हेड कांस्टेबल शिवमिलन शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button