
उप मुख्यमंत्री ने श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की
श्री रामकथा एवं श्रीराम यज्ञ की तैयारियों का लिया जायजा
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये तथा श्री रामकथा एवं श्रीराम यज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मडफेश्वर महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष के दर्शन किये तथा हवन यज्ञ में आहुति दी।
उल्लेखनीय है कि श्रीराम जानकी मंदिर नजरबाग बाबूपुर में 3 जून से 11 जून तक दिव्य श्री रामकथा व श्री रामयज्ञ का आयोजन किया गया है। जगदगुरू रामानंदचार्य श्री रामललाचार्य जी महाराज की अमृत वाणी से रामकथा का वाचन होगा।


