प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

वसूली राशि न जमा करने वाले सरपंच, सचिव के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल में सुपुर्द करायें – मुख्य कार्यपालन अधिकारी

वसूली राशि न जमा करने वाले सरपंच, सचिव के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल में सुपुर्द करायें – मुख्य कार्यपालन अधिकारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक मऊगंज से अनुरोध किया है कि वसूली राशि जमा न करने वाले सरपंच, सचिव के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल में सुपुर्दगी कराई जाय। उन्होंने उल्लेख किया है कि धारा 92 (2) के तहत पूर्व में वारंट जारी कर संबंधित दोषी सरपंच, सचिव को सेंट्रल जेल में सुपुर्द किये जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को कहा गया था किंतु अभी तक तत्संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत नहीं कराया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

 

उल्लेखनीय है कि नईगढ़ी जनपद अन्तर्गत बंधवा कोठार के पूर्व सरपंच बहादुर साकेत पूर्व सचिव दिलीप कुमार पटेल व रामसुंदर साकेत के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु लेख किया गया

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button