प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार:

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05/06/2026 को पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा मामलों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया।

जनसुनवाई के दौरान कई प्रकरणों पर मौके पर ही प्राथमिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button