उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश 

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत नगर वन, लायन सफारी रोड पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अन्नू गुप्ता द्वारा की गई।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा कि पूर्व में राजनीति में मुख्य रूप से वोटों की चर्चा होती थी, लेकिन वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वर्ष 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद उन विषयों पर भी गंभीरता से कार्य हुआ, जिनका वोटों से प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनजागरूकता अभियान अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि वृक्ष एवं वन मानव जीवन के आधार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए।

जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि यह भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन देकर जीवन को सुरक्षित बनाते हैं और इनके बिना पृथ्वी पर जीवन असंभव है।

उन्होंने बताया कि यदि पौधों की प्रारंभिक वर्षों में सही देखभाल की जाए तो वे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बन जाते हैं। जनपद इटावा ग्रीन कवर बढ़ाने की दिशा में अग्रणी जिलों में शामिल है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद में लगभग 5.50 लाख पौधे लगाए जाने के लक्ष्य के तहत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button