प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

शिविर में ही स्वनिधि योजना के आवेदन पत्र मंजूर करें – प्रभारी कलेक्टर

शिविर में ही स्वनिधि योजना के आवेदन पत्र मंजूर करें – प्रभारी कलेक्टर

स्वनिधि योजना के रिजेक्ट और लंबित आवेदन तीन दिन में निराकृत करें – श्री जैन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर तथा आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन ने स्वनिधि योजना की समीक्षा की। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के शेष पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाने के लिए 30 जून तक शिविर लगाए जा रहे हैं। नगरीय निकाय तथा बैंकर्स पूरी तैयारी के साथ शिविर में आएं। हितग्राही से आवेदन पत्र भरवाने के बाद उसकी पात्रता का निर्धारण करके आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज लगवाएं। शिविर में हितग्राही के आवेदन पत्र को मंजूर करें। शिविर में बैंकर्स तथा पोस्ट आफिस आधार अपडेशन की भी व्यवस्था कराएं। हितग्राही के आवेदन में किसी भी तरह की कमी को पूरा करना नगरीय निकाय और बैंकर्स की जिम्मेदारी है। बैंकर्स सभी आवेदनों का मौके पर निराकरण करें जिससे हितग्राही को बैंक में जाने की आवश्यकता न रहे।

 

प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों को पहले 15 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इसका समय पर बैंक को लौटा देने पर उसे 25 हजार रुपए की राशि दी जाती है। दूसरी किश्त की राशि का भी समुचित उपयोग करके बैंक को रिपेमेंट करने पर 50 हजार रुपए की राशि मंजूर की जाती है। जो हितग्राही तीसरी किश्त के लिए पात्र हैं उन सभी को शासन के मापदण्डों के अनुसार रूपे क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। इन शिविरों में रीवा नगर निगम को प्रथम किश्त के लिए 2500 हितग्राही, द्वितीय किश्त के लिए 600 हितग्राही तथा तीसरी किश्त के लिए 900 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह शिविर में शेष नगरीय निकायों को प्रथम किश्त के लिए 5000 हितग्राही, द्वितीय किश्त के लिए 1500 हितग्राही तथा तीसरी किश्त के लिए 1000 हितग्राहियों का लक्ष्य तय किया गया है। बैंकर्स सकारात्मक दृष्टिकोण से इन शिविरों में शामिल होकर गरीबों के कल्याण और आर्थिक विकास में सहयोग करें।

 

प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि बैंकर्स उचित कारण होने पर ही स्वनिधि के प्रकरण रिजेक्ट करें। यदि किसी हितग्राही ने अपनी व्यावसायिक गतिविधि में परिवर्तन किया है तो उसके आवेदन भी स्वीकार करें। योजना के नोडल अधिकारी इसके प्रचार-प्रसार की समुचित व्यवस्था करें। कचरा संग्रहण गाड़ी से योजना के प्रावधानों का एनाउंसमेंट कराएं। सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तथा बैंकों में योजना के होर्डिंग और फ्लैक्स लगाएं। सोशल मीडिया में हितग्राहियों की सफलता की कहानी, छोटे वीडियो बाइट तथा वाइस मैसेज प्रसारित कराएं। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि आगामी मानसून में रीवा शहर में एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी बैंकर्स शहरी क्षेत्र में एक-एक हजार पौधे रोपित कराकर शहर को हरा-भरा बनाने के प्रयासों में सहभागी बनें। बैठक में बैंकर्स नगर निगम के अधिकारी, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि तथा स्ट्रीट वेंडर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button