मऊगंज में वाटरशेड सलाहकार समिति की बैठक 10 जून को
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज :प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत गठित जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति की बैठक 10 जून को आयोजित की जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आरंभ होगी। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर संजय कुमार जैन करेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।