औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

औरैया: चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से रेस्क्यू दो बच्चों को मिला पुनः माता-पिता का संरक्षण

औरैया: चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से रेस्क्यू दो बच्चों को मिला पुनः माता-पिता का संरक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। जिला प्रोबेशन अधिकारी औरैया ने अवगत कराया है कि चाइल्ड हेल्पलाइन इटावा द्वारा रेस्क्यू किए गए दो बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत उनके जैविक माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, जनपद इटावा की चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चे जनपद औरैया के विकासखंड सहार के ग्राम घेरा मुरड़िया के निवासी पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन औरैया के सुपुर्द किया गया। बच्चों को 04 दिसंबर 2025 को बाल कल्याण समिति औरैया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति द्वारा उन्हें विशेष दत्तक ग्रहण इकाई में आवासित करने का आदेश पारित किया गया।

 

इसके पश्चात जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से की गई स्थलीय जांच में पाया गया कि बच्चों के माता-पिता इटावा में मजदूरी करते हैं। विभागीय प्रयासों के बाद परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें अवगत कराया गया, जिसके उपरांत वे बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित हुए और अपने बच्चों की अभिरक्षा हेतु दावा प्रस्तुत किया।

 

सभी अभिलेखों के परीक्षण एवं विधिक प्रक्रिया के उपरांत बाल कल्याण समिति औरैया द्वारा 05 जून 2026 को निर्णय लेते हुए दोनों बच्चों को उनके जैविक माता-पिता सुनीता देवी एवं आनंद स्वरूप के संरक्षण में सौंपने के आदेश दिए गए।

 

इसी क्रम में आज 09 जून 2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी औरैया द्वारा बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर एवं विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के सहयोग से दोनों बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई बाल कल्याण एवं संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत संपन्न की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button