प्रेक्षक की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी बैठक 13 जून को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज :जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक की अध्यक्षता में पंचायतों एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 13 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पाण्डेय ने समस्त रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सीईओ जनपद एवं सीएमओ नगर परिषद को बैठक में जानकारी के साथ उपस्थिति के निर्देश दिये हैं।

