प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विश्व रक्तदाता दिवस पर आमजनों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पर आमजनों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा :. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। संजय गांधी अस्पताल में 50 यूनिट तथा ब्राम्हाकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित शिविर में 7 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी एवं अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केबी गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राघवेन्द्र मिश्रा, बीके दीदी, बीके जगदीश सहित बड़ी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button