प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जिलाधिकारी ने बौधायन मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने बौधायन मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

जिलाधिकारी श्री रिची पांडे ने आज बाजपट्टी प्रखंड अंतर्गत बनगांव पंचायत स्थित प्रसिद्ध बौधायन मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

मंदिर दर्शन के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं परिसर स्थित पोखर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं तथा समग्र रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण के साथ-साथ मंदिर परिसर की गरिमा एवं पवित्रता बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

उन्होंने परिसर स्थित पोखर के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, ताकि यह स्थल धार्मिक महत्व के साथ-साथ आकर्षक एवं स्वच्छ पर्यावरण का भी प्रतीक बन सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का संरक्षण एवं विकास प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button