प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री यादव ने रोपे पौधे 

अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री यादव ने रोपे पौधे

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . मध्यप्रदेश राज्य सहकारी केन्द्रीय बैंक अपेक्स बैंक के प्रदेश प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव ने रीवा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान बैंक के कार्यों की समीक्षा की। प्रशासक श्री यादव ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रीवा के परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आम के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति हर वर्ष कम से कम पाँच पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा करे। सभी सहकारी समितियों के कार्यालय में समारोह पूर्वक पौधे रोपित कराएं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को हरा-भरा बनाने के संकल्प को पूरा करने में हर व्यक्ति अपना योगदान दे। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक रीवा के कर्मचारियों तथा सहकारी समितियों के प्रबंधकों ने प्रशासक श्री यादव का गजमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, संभागीय प्रबंधक अपेक्स बैंक रीवा विनीत दुबे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button