उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

जनपद में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन।

जनपद में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन।

जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से रूबरू हो रहे नागरिक, जिला मुख्यालय में लगी विकास प्रदर्शनी।

 

 

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की झलक दिखा रही विकास प्रदर्शनी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

 

 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :  केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, द्वारा जिला मुख्यालय ककोर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जन कल्याण शिविर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास की यात्रा से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में युवा, महिला, किसान, गरीब एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में विकसित हो रही बृहद आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, तकनीकी विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या, श्री काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी, महाकुंभ प्रयागराज सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण एवं विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं। प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में आगंतुक फोटो खिंचवा रहे हैं।

उक्त के अतिरिक्त जिला खाद एवं ग्रामोद्योग विभाग, उद्योग विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए हैं। जिनका जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन किया। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विकास प्रदर्शनी इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी तथा पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चैधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button