नीट यूजी परीक्षा के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा नोडल अधिकारी तैनात
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 21 जून को रीवा जिले में 13 परीक्षा केन्द्रों में नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा केन्द्रों में आंतरिक निगरानी और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार महेन्द्र श्रीवास्तव, प्रभारी तहसीलदार त्योंथर राजेश तिवारी तथा नायब तहसीलदार वीरेन्द्र द्विवेदी को तैनात किया गया है।
कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों में राजस्व अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया है। परीक्षा केन्द्र टीआरएस कालेज में तहसीलदार हुजूर नगर अनुपम पाण्डेय, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक में तहसीलदार हुजूर ग्रामीण शिवशंकर शुक्ला तथा एसके कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल में नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मॉडल स्कूल में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला, पीके सांदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल में नायब तहसीलदार शारदा प्रसाद प्रजापति, उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक में नायब तहसीलदार दिलीप श्रीवास्तव तथा पॉलिटेक्निक कालेज में प्रभारी तहसीलदार विनयमूर्ति शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मार्तण्ड हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक दो में तहसीलदार तेजपति सिंह, गवर्मेंट हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक एक में प्रभारी तहसीलदार अरूण यादव, कन्या महाविद्यालय में प्रभारी तहसीलदार आंचल अग्रहरि को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह शासकीय विधि महाविद्यालय में नायब तहसीलदार अजय मिश्रा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक दो में नायब तहसीलदार महिमा पाठक तथा गवर्मेंट स्कूल क्रमांक दो में नायब तहसीलदार ललन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

