नीट परीक्षा के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है। रीवा जिले में 13 परीक्षा केन्द्रों में यह प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में आवश्यक व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट रीवा में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया है कि कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राकेश चौरसिया को बनाया गया है। कंट्रोल रूम में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास जीवेन्द्र सिंह, सहायक वर्ग दो आशुतोष पाण्डेय तथा भृत्य राहुल त्रिपाठी को तैनात किया गया है। प्रभारी अधिकारी सहित कंट्रोल रूम में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी 21 जून को सुबह 8 बजे से तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 07662-255143 है। कंट्रोल रूम प्रभारी का मोबाइल नम्बर 6265666659 है।

