रीवाप्रशासनमध्य प्रदेश

सहकारी समिति की सदस्यता सूची का कार्यक्रम तय  

सहकारी समिति की सदस्यता सूची का कार्यक्रम तय  

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . अम्बेडकर अनुसूचित जाति-जनजाति प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी सहकारी समिति रीवा के चुनाव के लिए सदस्यता सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी संजय गुप्ता द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति के संचालक मंडल की सदस्यता सूची 3 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। सदस्यता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 10 जुलाई तक उपायुक्त सहकारिता कार्यालय शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक में दर्ज की जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण करके रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 11 जुलाई को सदस्यता सूची प्रकाशित करेंगे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध 15 जुलाई तक अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकती है। अपील का निराकरण होने के बाद 22 जुलाई को अंतिम सूची तैयार की जाएगी। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सब ऑडिटर बीएल कनौजी 24 जुलाई तक अंतिम सदस्यता सूची राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button