प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पुलिस गृह निर्माण सहकारी समिति के चुनाव का कार्यक्रम तय 

पुलिस गृह निर्माण सहकारी समिति के चुनाव का कार्यक्रम तय 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी संजय गुप्ता द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस गृह निर्माण सहकारी समिति नवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल रीवा के संचालक मण्डल के निर्वाचन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। महिला पदों के निर्धारण के लिए संचालक मण्डल के बैठक की सूचना 6 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके लिए संचालक मंडल की बैठक 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी। समिति के चुनाव के लिए आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम 9 जुलाई को जारी किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 17 जुलाई तय की गई है। नामांकन पत्रों की जाँच करके वैध उम्मीदवारों की सूची 18 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन 19 जुलाई को किया जाएगा। विशेष साधारण सम्मेलन में 24 जुलाई को निर्वाचन के लिए मतदान होगा। मतदान पूरा होने के बाद इसी दिन मतगणना की जाएगी। समिति में संचालकों के रिक्त स्थानों पर सहयोजन की कार्यवाही 26 जुलाई को होगी। रिक्त स्थानों के लिए नामांकन की तिथि 27 जुलाई तय की गई है। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव की सूचना 29 जुलाई को जारी होगी। चुनाव एक अगस्त को संपन्न होगा। इसके लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग आफीसर सहकारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button