प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित व विधिसम्मत निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित व विधिसम्मत निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस की तरह गुरुवार को भी जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जन शिकायत सुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button