महाराष्ट्रमनोरंजनमुंबई

खाशाबा’ का दमदार टीज़र रिलीज, 1 जनवरी 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी नागराज मंजुले की फिल्म

खाशाबा’ का दमदार टीज़र रिलीज, 1 जनवरी 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी नागराज मंजुले की फिल्म

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई, । जियो स्टूडियोज और आटपाट प्रोडक्शन्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘खाशाबा’ का टीज़र सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। साथ ही घोषणा की गई है कि यह फिल्म 1 जनवरी 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्वतंत्र भारत को पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक दिलाने वाले महान पहलवान खाशाबा दादासाहेब जाधव के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनके संघर्ष, समर्पण और 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है।

रिलीज हुए टीज़र में पारंपरिक कुश्ती के अखाड़े, शानदार सिनेमैटोग्राफी, भावनात्मक संघर्ष और भव्य दृश्य दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। थिएटर में पहले दिखाए गए इस टीज़र को भी दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

फिल्म में संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संगीत दिया है। खाशाबा जाधव की भूमिका में एक नए कलाकार को लिया गया है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इसके अलावा जितेंद्र जोशी, महेश मांजरेकर, गिरीश कुलकर्णी, संदीप कुलकर्णी, संदेश कुलकर्णी, सुरेश विश्वकर्मा, वैभव मांगले, छाया कदम और गार्गी कुलकर्णी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

जियो स्टूडियोज और आटपाट प्रोडक्शन्स प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और गार्गी कुलकर्णी ने किया है। ‘खाशाबा’ 1 जनवरी 2027 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button