
सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन वाहन जांच एवं रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।



