
औरैया: प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के तहत 7 बिखरे परिवारों का हुआ पुनर्मिलन
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया ,उत्तर प्रदेश
औरैया, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 30 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इनमें से 7 ऐसे परिवार, जो आपसी वैचारिक मतभेदों के कारण लंबे समय से अलग रह रहे थे और साथ रहने को तैयार नहीं थे, उन्हें महिला थाना टीम द्वारा समझाइश एवं काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मनमुटाव एवं विवाद को दूर कर पुनः एक साथ रहने के लिए सहमत कराया गया।
समझौते के उपरांत सभी परिवारों को खुशी-खुशी एक साथ विदा किया गया। पुलिस विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट नई किरण के माध्यम से बिखरते परिवारों को पुनः एक सूत्र में बांधने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


