प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

एफटीके किट से पेयजल परीक्षण एवं जल सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

एफटीके किट से पेयजल परीक्षण एवं जल सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . जिले में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मुड़िला के ग्राम रिमारी वरैयान में फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल परीक्षण एवं जल सुरक्षा विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्हें जल परीक्षण की वैज्ञानिक प्रक्रिया, परीक्षण परिणामों की पहचान तथा जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जलजनित बीमारियों के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई कि वे पेयजल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखें तथा दूषित जल के उपयोग से बचें, जिससे मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button