प्रशासनखेलदिल्लीसीतामढ़ी

—सीतामढ़ी में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को दिलाई जाएगी ऑनलाइन शपथ —-

—सीतामढ़ी में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को दिलाई जाएगी ऑनलाइन शपथ —-

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी /नई दिल्ली 

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘माई भारत’ (My Bharat – Mera Yuva Bharat) के तत्वावधान में युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2026 को किया जाना है।

इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत देशभर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस महाभियान से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, आई०टी०आई०, पॉलिटेक्निक संस्थानों और कौशल विकास संस्थानों को जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त, नेहरू युवा केंद्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन०एस०एस०), एन०सी०सी०, जीविका दीदियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योग संगठनों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित करते हुए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

कल दिनांक-02.08.2026 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी को वर्चुअल (Virtual) रूप से जुड़ना है। नशामुक्ति संबंधी इस कार्यक्रम में भाग लेने और शपथ ग्रहण करने के लिए युवाओं को ‘My Bharat Portal’ पर पंजीकृत कराते हुए ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी।

शिवहर जिले में इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), जिला नियोजन पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी गई हैं। साथ ही निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थानों प्राचार्य अपने स्तर से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शपथ दिलाना सुनिश्चित करेंगे:

1. सीतामढ़ी अभियंत्रण महाविद्यालय, सीतामढ़ी

2. आई०टी०आई०, सीतामढ़ी

3. राजकीय महाविद्यालय, सीतामढ़ी,राजकीय पॉलिटेक्निक, सीतामढ़ी, जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, के इलावा बाकी शिक्षण संस्थानों में भी वर्चुअल संवाद के जरिए युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी |

 

यह अभियान युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और राष्ट्र निर्माण में उनकी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। सभी संबंधित संस्थानों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button