
औरैया पुलिस लाइन में वामा वेलनेस मेडिकल कैंप का आयोजन, 110 पुलिसकर्मियों व परिजनों को मिला निशुल्क स्वास्थ्य लाभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में रविवार (2 अगस्त 2026) को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में वामा वेलनेस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
मेडिकल कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा शिविर के साथ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
वहीं एलोपैथिक चिकित्सा शिविर में ऑर्थोपेडिक सर्जन, नेत्र विशेषज्ञ, फिजिशियन तथा महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क परामर्श और दवाइयों का वितरण किया। मेडिकल टीम ने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
शिविर में कुल 110 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा सेवाएं, स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर पुलिस परिवारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था।



