प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज  

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज  

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में शिक्षा सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी किसी भी ऑनलाइन सेंटर अथवा मोबाइल के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के लिए 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी को रीवा अथवा मऊगंज जिले के शासकीय विद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययरत एवं रीवा अथवा मऊगंज जिले का निवासी होना चाहिए। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 3 और 4 की निरंतर पढ़ाई शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय से पूर्ण शिक्षण सत्र में उत्तीर्ण की हो तथा वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो ऐसे विद्यार्थी 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य जानकारियाँ और विवरण नवोदय डॉट जीओभी डॉट इन लिंक पर भी प्राप्त की जा सकती हैं। इसका आवेदन पत्र वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस डॉट आरईआईएल डॉट जीओभी डॉट इन पर किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button