प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

प्रभारी मंत्री रायपुर कर्चुलियान में आयोजित जन विश्वास शिविर में होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री रायपुर कर्चुलियान में आयोजित जन विश्वास शिविर में होंगे शामिल

अभियान का दूसरा शिविर 14 अगस्त को रायपुर कर्चुलियान में 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रीवा जिले का दूसरा शिविर 14 अगस्त को विकासखण्ड मुख्यालय रायपुर कर्चुलियान में आयोजित किया जा रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल मंत्री ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता का मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से शुरू हो गया है। दूसरा शिविर रायपुर कर्चुलियान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें चोरगड़ी, रामनई, भलुहा, ऐतला, बरहदी, बुड़वा, बरेही, रायपुर कर्चुलियान, खीरा, पटना, पहड़िया तथा बक्छेरा ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इन ग्राम पंचायतों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि जिला और खण्ड स्तर के सभी अधिकारी शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कलेक्टर ने कहा है कि अधिकारी शिविर में शामिल होने के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान आदि का निरीक्षण भी करेंगे। शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण रूप से करें। एसडीएम मनगवां तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करें। सभी संबंधित अधिकारियों को रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड में लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के आवेदनों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करके शिविर में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जिला महाप्रबंधक उद्योग शिविर में आसपास के उद्यमियों तथा स्वरोजगारियों को आमंत्रित करके उद्योग संवाद का आयोजन कराएं। सभी स्वरोजगार योजनाओं का प्रचार प्रसार शिविर में कराएं। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार, समग्र आईडी बनाने तथा अपार आईडी में पंजीयन की भी व्यवस्था कराएं। शिविर में आमजनता से प्राप्त होने वाले आवेदनों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button