प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्वतंत्रता दिवस : बहुरंगी रोशनी से जगमगाएंगे शासकीय भवन फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को 

स्वतंत्रता दिवस : बहुरंगी रोशनी से जगमगाएंगे शासकीय भवन फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे जिले में अभूतपूर्व उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम एसएएफ ग्राउण्ड रीवा में प्रात: 9 बजे से शुरू होगा। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनके जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता में एकता, स्वाधीनता संग्राम की वीर गाथाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। आजादी के पर्व पर 14 और 15 अगस्त की रात सभी प्रमुख कार्यालयों, ऐतिहासिक, प्रशासनिक और राष्ट्रीय महत्व के भवनों में बहुरंगी रोशनी की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही यह भवन बहुरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी तैयारी और व्यवस्था को परखने के लिए एसएएफ ग्राउण्ड में 13 अगस्त को प्रात: 9 बजे से मिनट-टू-मिनट फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल के दौरान मुख्य समारोह की रूपरेखा के अनुसार ही ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिहर्सल के दौरान अपनी जिम्मेदारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिएहैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button