
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने का प्रयास कर रहा है।



