पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

हाफकिन संस्थान को फिर से गौरव दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राज्यमंत्री योगेश कदम

हाफकिन संस्थान को फिर से गौरव दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राज्यमंत्री योगेश कदम

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र

पुणे,। गृह (शहर), राजस्व, ग्राम विकास एवं पंचायतराज, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री योगेश कदम ने पिंपरी स्थित हाफकिन जीव-औषध निर्माण महामंडल का दौरा कर संस्थान के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने उत्पादन विभाग, सर्पालय, अश्व संवर्धन विभाग और अत्याधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।

 

राज्यमंत्री कदम ने संस्थान की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी-स्नेक वेनम सीरम का उत्पादन बढ़ाने और राज्य के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्पदंश उपचार किट उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

उन्होंने बताया कि हाफकिन के लंबित फंड को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सकारात्मक चर्चा हुई है। केंद्र सरकार से भी इसके लिए आवश्यक पहल की जाएगी। संस्थान की लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय के लिए अगले सप्ताह मंत्रालय में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

 

राज्यमंत्री ने कहा कि हाफकिन के अनुभव, क्षमता और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर संस्थान को फिर से उसका गौरव दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button