
गोरखपुर और संत कबीर नगर में ₹754 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर एवं संत कबीर नगर में ₹754 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
इन परियोजनाओं के माध्यम से दोनों जिलों में सड़क, कनेक्टिविटी, बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
सरकार के अनुसार विकास परियोजनाओं के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए ‘नए उत्तर प्रदेश’ में विकास की गति को और तेज करने का प्रयास किया जा रहा है।



