प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कार्य योजना बनाकर बैंक सीडी रेसियों बढ़ानें का प्रयास करे – अपर कलेक्टर

कार्य योजना बनाकर बैंक सीडी रेसियों बढ़ानें का प्रयास करे – अपर कलेक्टर

विभागीय अधिकारी और बैंकर्स समन्वय बनाकर योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति कराएं – अपर कलेक्टर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . अपर कलेक्टर पीके पांडेय की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक में बैंकर्स को निर्देश दिए गए कि जिले का सीडी रेसियो बढाने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें । अभी जिले का सीडी रेसियो 24.92 प्रतिशत है। जो औसत सीडी रेसियों से कम है। जिसको प्राप्त करने के लिए सभी बैंकर्स ऋण प्रकरणों की स्वीकृति दें तथा उनका वितरण भी करें ।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों और बैंकर्स को समन्वय बनाकर योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के विरूध्द विभागीय अधिकारी अधिक से अधिक प्रकरण बैंकोे में प्रस्तुत करें तथा बैकर्स बिना किसी कमीं के उसे अस्वीकृत न करें । उन्होंने कहा कि प्रस्तुत प्रकरणों में जो कमियां है उनका बैंकर्स उल्लेख कर विभागीय अधिकारियों को सूचित करें ताकि अधिकारी संबंधित हितग्राही से कमियों की पूर्ति करा सकें। अपर कलेक्टर ने कृषि क्षेत्र व स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स से अपेक्षा की है कि बीमा प्रकरणो मे हितग्राहियो के लंबित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ स्वीकृत करने की पहल करें ।उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने तथा अऋणी कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा की श्रेणी में शामिल करने की बात कही।

 

अपर कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित हो रहे जन विश्वास शिविर मेें बैंकर्स उपस्थित रहकर लोगों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करें तथा हितग्राहियों को बैंक से मिलने वाले लाभ के विषय में भी अवगत कराएं। उन्होंने गत वर्ष के लंबित विभागीय योजनाओं के प्रकरणों को एक सप्ताह मे निराकृत करने के निर्देश बैठक मेे दिए। उन्होंने कहा कि बीमा प्रकरणों के लंबित हितग्राहियों की बैंकवार सूची प्रस्तुत करें ताकि एलडीएम के माध्यम से उनके निराकरण की कार्यवाही कराई जा सके। बैठक में पीएम मुद्रा योजना, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण सहित अन्य विषयो पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक ज्योत्सना अग्रवाल सहित विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button