मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का तीसरा शिविर आज सीएफटी भवन फूलकरण सिंह में
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जाएगा। अभियान का तीसरा शिविर 21 अगस्त को जनपद पंचायत नईगढ़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलकरण सिंह में आयोजित होगा। इस शिविर में ग्राम पंचायत अमिरती, करही, खटखरी, जोरौट, भरिगवां, कैछुआ पड़ान, तेंदुआ, छिउरिहा, पहरखा, करह उर्फ खैरागढ़, फुल करण सिह, माड़ौ, तथा बहुती पंचायतें शामिल होंगी। इन ग्राम पंचायतों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिला और खण्ड स्तर के सभी अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा जनसंवाद एवं उद्योग संवाद में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अधिकारी शिविर में शामिल होने के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान आदि का निरीक्षण भी करेंगे। आयोजित शिविर में विकासखण्ड नईगढ़ी की ग्राम पंचायत अमिरती, करही, खटखरी, जोरौट, भरिगवां, कैछुआ पड़ान, तेंदुआ, छिउरिहा, पहरखा, करह उर्फ खैरागढ़, फुलकरन सिह, माड़ौ, बहुती तथा बहुती शामिल होंगी।


