प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी,

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी,

कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रभावित ग्रामों में पहुंचकर अधिकारियों की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य जारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

    मऊगंज. जिले में अतिवृष्टि के बाद उत्पन्न जलभराव की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। राजस्व एवं पंचायत अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर पानी निकासी, आवागमन बहाली तथा अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत जुड़ामनिया मुरली में घर में भरे पानी की निकासी के लिए तहसीलदार द्वारा नाली खुलवाकर जल निकासी कराई गई। ग्राम पंचायत दुबागवा दुबन में भी जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत नौढ़िया में मोटर पंप के माध्यम से पानी निकालने का कार्य जारी है।

राजस्व अमले द्वारा अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मौके पर आकलन भी किया जा रहा है। पटवारी हल्का भीर में तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अतिवृष्टि से हुई क्षति की जांच की। ग्राम पंचायत मौहरिया में अतिवृष्टि से जिन परिवारों के खाद्यान्न का नुकसान हुआ था, उन्हें कोटेदार के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुसार संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, सीईओ मऊगंज परमानंद तिवारी, सीईओ नईगढ़ी ऊषा किरण गुप्ता, तहसीलदार, चौकी प्रभारी एवं पटवारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए रास्ता खुलवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button