
मतदाता सूची के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केन्द्र में शिविर लगाकर बीएलओ 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं के फार्म 6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कर रहे हैं। इस संबंध में कलेक्ट्रेट आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर कलेक्टर सुधीर बेक ने कहा कि सभी राजनीतिक दल मतदान केन्द्र में तैनात बूथ लेवल एजेण्ट के सहयोग से पात्र मतदाताओं के फार्म 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं। आयोग के निर्देशों के अनुसार नए मतदाताओं को फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र देने की आवश्यकता नहीं है। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के समय यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से पृथक हो गया है तो वह भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकता है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी मार्कसिस्ट तथा अन्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
