
सीतामढ़ी में महिला फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई, थानों में सक्रिय महिला हेल्प डेस्क
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर प्रभारी द्वारा संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करना है।
महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं एवं शिकायतें निःसंकोच पुलिस के समक्ष रखने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।


