
सीतामढ़ी में पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ 2 समेत 4 गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। मेजरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में क्रमशः कांड संख्या-307/26 एवं 308/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी चार व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


