
मुख्यमंत्री ने गुलाब नगर के बाढ़ पीड़ितों को दी सांत्वना
संवेदनशील मुख्यमंत्री रीवा के गुलाब नगर के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रीवा एयरपोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा और शहडोल संभाग में अति वर्षा से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के संबंध में निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री ने रीवा नगर के गुलाब नगर में जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। कलेक्टर बाढ़ से हुई क्षति का तत्काल सर्वे कराएं तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करें। आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन जनता के साथ है। आज मैं केवल आप लोगों से मिलने के लिए ही यहां आया हूं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

