इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त को सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त को सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

 

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा

 

लगभग 1500 दीदीयों को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर किया गया सम्मानित

संगीत एवं सफलता के गीतों से गूंजा कार्यक्रम स्थल, महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति व्यक्त किया आभार

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा :  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। जनपद में इस कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, कानपुर के अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से  मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों द्वारा देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। 27 अगस्त 2026 की प्रातः से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक सभी महिलाओं तथा उनके साथ एक सहयात्री को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को अपने मायके एवं परिवारजनों तक सुगम, सुरक्षित एवं निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी महिलाएं वोटर आईडी कार्ड अथवा आधार कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर बनाते हुए विश्व में नंबर-1 स्थान पर पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर  सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया  ने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हमें अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एवं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन और उनके साहस, संघर्ष, नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए महिलाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माता-बहनों को सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। समय कभी वापस नहीं आता, इसलिए हमें हर अवसर का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। हम जीवन में कहीं भी हों, अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन अवश्य करना चाहिए

उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अपनी क्षमता एवं प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए। महिलाओं से अपनी सीमाओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निरंतर आगे बढ़ने, आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर सदर विधायक  ने उपस्थित सभी महिलाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा संगीत एवं सफलता के प्रेरणादायी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। महिलाओं द्वारा  प्रधानमंत्री जी एवं  मुख्यमंत्री जी के प्रति खुशी एवं आभार व्यक्त करते हुए उत्साहपूर्ण गीत भी प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में लगभग 1500 दीदीयों को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह एवं उल्लास का माहौल रहा।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अतिथियों को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महिला मोर्चा बिरला शाक्य, बीजेपी नेता विवेक शाक्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, आर0एम0 कपिल देव, ए0आर0एम मुकेश अग्रवाल सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण व बड़ी संख्या में मातायें, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button