
औरैया में बारावफात जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, डीएम-एसपी ने दिए सतर्कता के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न स्थानों से निकल रहे जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।


