पूणेउत्तर प्रदेशप्रशासन

श्री राघवेंद्र स्वामी के 355वें आराधना महोत्सव का आयोजन

श्री राघवेंद्र स्वामी के 355वें आराधना महोत्सव का आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे :श्री राघवेंद्र स्वामी के 355वें आराधना महोत्सव का आयोजन श्री वरदेंद्र श्री राघवेंद्र स्वामी मठ, सदाशिव पेठ, लक्ष्मी रोड, पुणे में 29 से 31 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। जगद्गुरु श्रीमन्मध्वाचार्य मूल महासंस्थानम्, नंजनगुडु के मार्गदर्शन तथा मठ के तत्वावधान में यह धार्मिक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

 

महोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत 28 अगस्त को शाम 6 बजे ध्वजारोहण, प्राणप्रतिष्ठा, शाकोत्सव, धनधान्य पूजा एवं लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाएगा। उपाकर्म कार्यक्रम के अंतर्गत यजुर्वेदीय उपाकर्म 28 अगस्त को होगा। नित्य कार्यक्रम सुबह 7 बजे तथा नूतन विधि सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी।

 

तीन दिवसीय आराधना महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक सेवाओं का आयोजन होगा। सुप्रभात सेवा सुबह 5.30 बजे, पंचामृत अभिषेक सुबह 8 बजे तथा उत्सवाराय पाद्यपूजा एवं कनकमहा पूजा सुबह 11 बजे होगी। इसके बाद अलंकार, हस्तोदक, महामंगलारती एवं तीर्थप्रसाद का कार्यक्रम दोपहर 12.05 बजे होगा। शाम 5 बजे दासवाणी तथा शाम 6.30 से रात 8 बजे तक रथोत्सव, स्वस्तिवाचन, डोलोत्सव एवं महामंगलारती आयोजित की जाएगी। 31 अगस्त को सुबह 9.30 बजे महा रथोत्सव निकाला जाएगा।

 

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 29 अगस्त को शाम 5 बजे कुमारी सुजाता देवन दासवाणी प्रस्तुत करेंगी। वहीं 30 अगस्त को शाम 5 बजे आनंद भीमसेन जोशी का दासवाणी कार्यक्रम होगा। 31 अगस्त को शाम 5 बजे भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

मठ के पीठाधिपति परमपूज्य श्री श्री 108 डॉ. श्री श्री सुबुधेंद्र तीर्थरू के आदेशानुसार इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भाविकों एवं श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आराधना महोत्सव में सहभागी बनने तथा श्री राघवेंद्र स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान दत्तात्रय जोशी गुरुजी की ओर से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button