प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बाढ़ राहत में लापरवाही बरतने वाला पटवारी निलंबित 

बाढ़ राहत में लापरवाही बरतने वाला पटवारी निलंबित 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

   रीवा . एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल ने हल्का पटवारी मनोज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं। बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बरतने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हानि का सर्वे न करने पर यह कार्यवाही की गई है। प्राकृतिक आपदा में इस तरह की संवेदनहीनता और लापरवाही पर यह कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री सिंह का मुख्यालय तहसीलदार कार्यालय सिरमौर रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button