
गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के इलाज में तेजी
जुलाई 2026 तक 91 प्रतिशत पात्र महिलाओं को आयरन इंजेक्शन से उपचार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
मुंबई, । महाराष्ट्र में गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार में तेजी लाई गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय पर जांच, उपचार और फॉलोअप पर जोर दिया जा रहा है।
एचएमआईएस रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2026 तक 23,524 गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया की पहचान हुई। इनमें से 21,337 महिलाओं को आयरन सुक्रोज या फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन से उपचार दिया गया। उपचार का कवरेज 91 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
राज्य में ‘Four T Strategy—Test, Talk, Treat, Track’ के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच, परामर्श, उपचार और उपचार के बाद निगरानी की जा रही है। अहिल्यानगर, लातूर, बीड, चंद्रपुर, वर्धा, रत्नागिरी, वाशिम और बुलढाणा सहित कई जिलों में पात्र महिलाओं को 100 प्रतिशत उपचार दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गंभीर एनीमिया का उपचार गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय अधिकारियों की निगरानी में ही दिया जाता है।



